Order your Free FASTag Today!


गृह मंत्रालय ने आज एक आदेश जारी किया जिसके तहत लोकडाउन को 2 हफ़्ते और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। देश के 733 जिलों को 319 ग्रीन ज़ोन, 284 ऑरेंज ज़ोन और 130 रेड ज़ोन में बाँटा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 30 अप्रैल के आदेश में इस तरह के बँटवारे का जिक्र था।
1 मई को जारी किया गृह मंत्रालय का आदेश यहाँ पढें:
1 मई के ताजा आदेश के मुताबिक, नीचे लिखी गतिविधियाँ हर एक ज़ोन के लिए के लिए निषेध रहेंगी:
हवाई यात्रा, रेलें, अन्तर्राजीय बसें, मैट्रो, लोगों की अन्तर्राजीय आवाजाही, शिक्षा के संस्थान, होटल, सिनेमा हॉल व शॉपिंग मॉल सरीखे संस्थान और किसी भी प्रकार की सामाजिक / राजनैतिक / शैक्षणिक / धार्मिक / मनोरंजन से जुड़ी सभाएँ।

इन सभी गतिविधियों के लिए स्वास्थ्य / सुरक्षा / आधिकारिक कारणों से छूट मिल सकती है। आदेश में लिखे पॉइंट 4 को इस से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें।
आदेश में दोबारा इस बात पर जोर दिया गया है कि सामान से लदे या खाली ट्रकों की बेरोकटोक अन्तर्राजीय आवाजाही की इजाजत दी जाए। देश की सरहद पर होने वाले व्यापार को भी राज्य नहीं रोक सकते (पॉइंट 11 व 12 पढ़ें)।
ग्रीन ज़ोन – वाले जिलों में ऊपर लिखी गतिविधियों के अलावा सभी गतिविधियों की इजाजत है।

ऑरेंज ज़ोन – वाले जिलों में ऊपर लिखी गतिविधियों और जिलों के भीतर या एक जिले से दूसरे जिले की बसों के अलावा सभी गतिविधियों की इजाजत है।

रेड ज़ोन – वाले जिलों में ऊपर लिखी गतिविधियों के साथ ही साईकल व ऑटो रिक्शा, टैक्सी, कैब कंपनियां, नाई की दुकानें, सैलून और जिलों के भीतर या एक जिले से दूसरे जिले की बसें भी निषेध रहेंगीं।

ऊपर लिखी जानकारी का सबसे मुख्य निचोड़ यह है कि ग्रीन व ऑरेंज जोन वाले जिलों में औद्योगिक गतिविधियां फिर से शुरू हो रही हैं। रेड ज़ोन वाले जिलों के ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों की इजाजत है मगर शहरी इलाकों में कुछ पर रोक है (पॉइंट 7 (ii) (b) पढ़ें)।
603 (ग्रीन व ऑरेंज ज़ोन) जिलों में पूरी तरह व 130 (रेड ज़ोन) जिलों में आंशिक तरह से औद्योगिक गतिविधियों का शुरू होना ट्रांसपोर्ट समुदाय के लिए टॉनिक का काम करेगा। 2 मई से ही डिमांड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
व्हील्सआई की सलाह है कि ट्रक मालिक डिमांड में आने वाली तेज बढ़त के लिए तैयार रहें। देश के 82% जिलों में औद्योगिक गतिविधियां फिर से शुरू होने से ट्रकों की आवाजाही में अच्छी खासी बढ़त देखी जा सकती है।
अपने सवाल व्हील्सआई से पूछिए
यदि आपके पास कोई भी सवाल है तो आज ही संपर्क करें
Call: +91 99900 33455
Email: care@wheelseye.com